Andhra Pradesh boat accident killed 28, 18 still missing


आंध्र प्रदेश नाव हादसे में मृतकों की संख्या 28 हुई, अभी भी 18 लोग लापता
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। मंगलवार को और 16 शव बरामद किए गए। अभी भी 18 लोग लापता हैं।

315फीट तलहटी में नाव निकालना मुश्किल

पुलिस ने बताया कि हादसे की शिकार हुई नाव गोदावरी नदी की तलहटी में 315 फीट से भी नीचे बैठ गई है। नदी में बाढ़ के चलते नाव को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा है।

पुलिस उप महानिरीक्षक मुहम्मद एहसानराजा

पुलिस उप महानिरीक्षक मुहम्मद एहसान राजा ने बताया कि अब तक 28 शव बरामद कर लिए गए हैं। नाव में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। नाव में चालक दल के आठ सदस्यों के साथ कुल 73 लोग सवार थे। नौसेना और एनडीआरएफ के विशेषज्ञ गोताखोर शवों की तलाश में जुटे हुए हैं। हादसे के बाद 29 लोगों के लापता होने की जानकारी दी गई थी।
पूर्वी गोदावरी जिले में कच्चलुरु के पास हादसा हुआ था। लेकिन मंगलवार को घटनास्थल से बहुत दूर नदी में शव मिले। पुलिस ने बताया कि एक शव दोवालेश्वरम स्थित सर आर्थर कॉटन बैराज के पास मिला।
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पूर्वी गोदावरी जिले के जिलाधिकारी से मामले की जांच करने को कहा है।

Andhra Pradesh boat accident killed 28, 18 still missing Andhra Pradesh boat accident killed 28, 18 still missing Reviewed by The Today Time on September 17, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.